{"_id":"6a72e5e83a3d9686070cc995","slug":"rajasthan-kanwar-yatra-accident-one-pilgrim-killed-and-one-severely-injured-as-trailer-hits-devotees-in-ajmer-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! तेज रफ्तार ट्रेलर ने कांवड़ियों को रौंदा; एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! तेज रफ्तार ट्रेलर ने कांवड़ियों को रौंदा; एक की मौके पर मौत
Wed, 05 Aug 2026 12:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:57 PM IST
सार
अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से किशनगढ़ निवासी शुभम राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई प्रदीप राव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रेलर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अजमेर में कांवड़ यात्रा के सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में बुधवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुष्कर से पवित्र गंगाजल लेकर किशनगढ़ लौट रहे कांवड़ यात्रियों को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशनगढ़ निवासी शुभम राव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई प्रदीप राव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
आक्रोशित लोगों ने चालक को जमकर पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में शिक्षकों का गुस्सा फूटा: शिक्षा संकुल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, समान काम व वेतन की मांग
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूब गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम राव के पिता का भी कुछ दिन पहले निधन हो गया था। पिता के निधन के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब जवान बेटे की असमय मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल एवं घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।