सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   A fraudster was caught for duping people of Rs 5.5 lakh in the distributorship

Alwar News: पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर शिप के नाम पर ठगी, अलवर पुलिस ने फर्जी आरोपी को धर-दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 21 Oct 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवर में पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये ठगने वाले एक फर्जी व्यक्ति को शिवजी पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

A fraudster was caught for duping people of Rs 5.5 lakh in the distributorship
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर पुलिस ने पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शिवजी पार्क थाना पुलिस के अनुसार, परिवादी अनिल तोड़ ने आरोपी को पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले में आरोपी ने परिवादी के खाते में 5,35,460 रुपये जमा करवा लिए। जब डिस्ट्रीब्यूटर शिप नहीं दी गई, तो परिवादी ने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस देने से मना कर दिया।
Trending Videos


इस मामले की जानकारी जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण को मिली, तो उन्होंने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उप अधीक्षक से भी थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बातचीत कर पूरे प्रकरण में विशेष रुचि लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों ने मनाई ‘काली दिवाली’, दीये बुझाकर किया ब्लैकआउट

निर्देशों के बाद शिवजी पार्क थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और उसकी सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी तिजारा फाटक के पास गणपति विहार कालीनों के झंडे वाला मंदिर का निवासी है, लेकिन गिरफ्तारी अन्य स्थान से की गई, जहां वह छिपा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं और बाकी रकम के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने परिवादी को डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने का झांसा 18 दिसंबर 2024 को दिया था और तभी से परिवादी को ठगता आ रहा है। इस दौरान उसने परिवादी के खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed