{"_id":"68e0a966d4a89aabb507c99d","slug":"a-fraudster-who-created-fake-accounts-of-officials-was-caught-alwar-news-c-1-1-noi1339-3479611-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Cyber Scam: वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Cyber Scam: वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
साइबर संग्राम अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय पुलिस बलों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
साइबर संग्राम अभियान के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय पुलिस बलों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रामगढ़ थाना पुलिस की टीम ने की है। आरोपी का नाम सलीम बताया गया है और वह ग्राम कोटा खुर्द का रहने वाला है। आरोपी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण गोपीनाथ और रामगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय पुलिस बलों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर डालकर लोगों के साथ ठगी करता था। ठगी की राशि को वह उन फर्जी खातों में डालवाता था जो उसने खुद वादा करके खोल रखे थे।
यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत पर सियासत: बच्चों के मरने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठहराई माताओं की जिम्मेदारी, बेनीवाल क्या बोले?
हाल ही में आरोपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से व्हाट्सएप्प पर सस्ता फर्नीचर बेचने का मैसेज भेजा और फर्जी QR कोड के जरिए लोगों को कम कीमत पर फर्नीचर का झांसा देकर PhonePe और Google Pay पर काफी रकम प्राप्त कर ली।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 426/2025, धारा 319(2), 319(4), 336(2) BNS 2023 और 66D के तहत आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और उनसे कितनी रकम प्राप्त की। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से यह ठगी का धंधा करता आ रहा है और अब साइबर संग्राम ऑपरेशन के तहत दी गई दबिश में उसके हाथ पुलिस लगी है।
Trending Videos