सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Communal Tension: Mob shouts slogans attacks family youth died from gunshot wounds protests intensify

अलवर सांप्रदायिक तनाव: भीड़ ने नारेबाजी कर किया परिवार पर हमला, गोली लगने से घायल युवक की मौत; प्रदर्शन तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर के एक गांव में कथित नारेबाजी के बीच एक परिवार पर दूसरे समुदाय ने हमला और फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इसे लेकर वीएचपी और समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
 

Alwar Communal Tension: Mob shouts slogans attacks family youth died from gunshot wounds protests intensify
घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते स्थानीय और नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के देसूला गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने वाली भीड़ कट्टर नारे लगा रही थी। इस हमले में करण मल्होत्रा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी बीती रात को मौत हो गई।

Trending Videos

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रेम सिंह राजावत और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। राजावत ने कहा कि अलवर की धरती पर इस तरह के हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के बख्तल की चौकी पर एक विशेष समुदाय द्वारा एक युवक करण मल्होत्रा की हत्या के मामले में अस्पताल में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि आश्रित को एक सरकारी नौकरी दी जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके घरों पर बुल्डोजर चलाया जाए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Suicide: राजस्थान के दो घरों में पसरा मातम; जयपुर और सीकर में आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप
 
अस्पताल में मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रेम सिंह राजावत ने कहा कि यह मॉब लिंचिंग की घटना है। बड़ा अपराध है और ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। राजावत ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सिवाय चक जमीन पर घर बनाए हुए हैं, होटल बनाया हुआ है। ऐसे में उनके घरों पर और प्रतिष्ठानों पर बुल्डोजर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से यह अपराध किया गया है, वह बड़ा ही निंदा का विषय है और हमारा समाज एक है। राजावत ने इस घटना को लेकर अलवर के जनप्रतिनिधियों को भी घेरा। उन्होंने पीड़ित परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
 
इधर, मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने घटना को लेकर कहा कि चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर चला कर की जाती है, उसी तरीके की कार्रवाई अलवर में की जाए। हम अपमान नहीं सहेंगे। उन्होंने सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लंबा चलेगा। हमारा समाज चुप बैठने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- Jalore News: हथौड़े से की पत्नी की हत्या, फिर खुद के साथ जो किया वह देख चीख पड़ा बेटा, सांचौर में खौफनाक घटना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed