{"_id":"688dbb5f35195bb0600d1c8a","slug":"an-old-man-who-had-gone-to-graze-goats-at-nabli-ki-dungri-was-molested-and-beaten-up-alwar-news-c-1-1-noi1339-3238901-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: छुआछूत को लेकर दलित बुजुर्ग पर मंदिर में हमला, जांघ की हड्डियां टूटीं, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: छुआछूत को लेकर दलित बुजुर्ग पर मंदिर में हमला, जांघ की हड्डियां टूटीं, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
अपनी बकरी लेने मंदिर में गए बुजुर्ग के साथ छुआछूत को लेकर मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके पैर और जांघ की हड्डियां टूट गईं। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित परसा का बास गांव में छुआछूत के नाम पर एक दलित बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित 65 वर्षीय ग्यारसा राम बैरवा को मंदिर में प्रवेश करने पर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उनकी पैर और जांघ की हड्डियां टूट गईं, वे फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos
परिजनों के अनुसार ग्यारसा राम बकरी चराने निकले थे। इस दौरान उनकी एक बकरी गांव के पास पहाड़ी पर स्थित पवननाथ मंदिर परिसर में चली गई। जब ग्यारसा राम अपनी बकरी को लेने मंदिर परिसर पहुंचे, तो वहां मौजूद पुजारी और अन्य लोगों ने उन्हें मंदिर में प्रवेश से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur: हजारों की खरीद, लाखों की चोरी; मोगिया गैंग की 3 महिलाएं गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकानों को बनाती थीं निशाना
पीड़ित के दामाद भरत ने बताया कि पुजारी ने ग्यारसा राम की जाति को लेकर आपत्ति जताई और छुआछूत की बात कहते हुए उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुजारी ने अन्य लोगों को बुला लिया और मिलकर ग्यारसा राम की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट में ग्यारसा राम गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी जांघ और पैर की हड्डियां टूटी गई हैं।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है। हालांकि घटना के बाद पुजारी और उसके सहयोगियों ने सफाई दी कि ग्यारसा राम ने मंदिर की गाय को पत्थर मारा था, जिससे विवाद हुआ। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है।