{"_id":"68dbd50df11957ec870ddda1","slug":"following-the-example-of-arab-countries-gambling-is-now-being-played-through-cockfights-alwar-news-c-1-1-noi1339-3465497-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: अलवर में मुर्गों का दंगल उजागर, पुलिस की दबिश में हर दांव हुआ फेल, लाखों जब्त और 17 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: अलवर में मुर्गों का दंगल उजागर, पुलिस की दबिश में हर दांव हुआ फेल, लाखों जब्त और 17 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
अलवर जिले के भिवाड़ी में मुर्गों के दंगल का खुलासा हुआ। पुलिस ने लादिया गांव में दबिश देकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया, 9 ट्रेंड मुर्गे और 1 लाख 40 हजार 790 रुपये बरामद किए।
पुलिस की दबिश में 17 लोग पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में मुर्गों के दंगल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान और हरियाणा के लाखों रुपये के ट्रेंड मुर्गों की दंगल में लड़ाई कराई जा रही थी। इन मुर्गों पर हजारों लोग लाखों रुपये दांव पर लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह दंगल अरब देशों की तर्ज पर चल रहा था। सूचना मिलने पर भिवाड़ी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस दबिश में पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 9 ट्रेंड मुर्गे बरामद किए। साथ ही मौके से 1 लाख 40 हजार 790 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
दरअसल, पुलिस को 28 सितंबर को सूचना मिली थी कि लादिया गांव में मुर्गों का दंगल चल रहा है। इस आधार पर भिवाड़ी पुलिस टीम जिसमें ओमप्रकाश, कुलवीर, विष्णु और इकबाल शामिल थे, गांव की पहाड़ी पर पहुंची। वहां करीब 25-30 लोग घेरा बनाकर बैठे थे और बीच में मुर्गों का दंगल चल रहा था जिस पर दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस को देखते ही कई लोग भाग गए।
पुलिस ने मौके से जिन लोगों को पकड़ा उनमें असलम, जुबेर, इकराम, अहमद, लियाकत, इलियास, सुब्बन, जूनी, गौरव, सूरज, सचदेव, शशिकांत, जमील, इनस, कासम, निक्कू और जीता शामिल हैं। सभी आरोपी भिवाड़ी और हरियाणा के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक; जानें
भिवाड़ी के पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना टपूकड़ा में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मौके से मिले 7 लावारिस चारपहिया वाहन और 11 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। इनके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे दंगल का मास्टरमाइंड तौफीक (लादिया निवासी) बताया जा रहा है, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos