सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: After the minor got pregnant, the police arrested the rapist through DNA testing

Alwar News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, पुलिस ने डीएनए जांच के जरिये आरोपी पर शिकंजा कसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने के एक मामले में पुलिस ने डीएनए टेस्ट के जरिये आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और घटना को छिपाने का दबाव डाला था।

Alwar News: After the minor got pregnant, the police arrested the rapist through DNA testing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करीब डेढ़ साल पहले जिले के खेड़ली कस्बे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने डीएनए जांच के आधार पर आरोपी की पहचान उसे गिरफ्तार किया है। यह पहला मौका है जब पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में डीएनए जांच का सहारा लेकर किसी आरोपी की गिरफ्तारी की है।

Trending Videos


इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने थाने में दर्ज कराई थी। आरोप था कि किसी व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। न्यायालय के आदेश से पीड़िता का चिकित्सकीय गर्भपात कराया गया, जिसके दौरान भ्रूण के नमूने लिए गए और उन्हें डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: सम में सफारी के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी जीप, नासिक से आई महिला पर्यटक की मौत, तीन घायल

शुरुआत में रिपोर्ट में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस जांच की गई, लेकिन उस नंबर की लोकेशन घटना स्थल से मेल नहीं खा पाई। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को चिन्हित किया और दोनों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

जांच के दौरान सामने आया कि 42 वर्षीय कुंजबिहारी, निवासी रेला (कठूमर) की डीएनए प्रोफाइल नाबालिग के भ्रूण से मेल खा गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट, अलवर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और घटना को छिपाने का दबाव डाला था, लेकिन गर्भवती होने के बाद पीड़िता को सच्चाई परिजनों को बतानी पड़ी। इसके अलावा पुलिस की वैज्ञानिक जांच में भी सच सामने आ गया। यह पहला अवसर है जब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed