सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Youth’s body found in car in Kishangarhbas, family alleges murder, case registered against two

Alwar News: किशनगढ़बास में कार से मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

किशनगढ़बास बाईपास पर खड़ी कार में युवक का शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Alwar News: Youth’s body found in car in Kishangarhbas, family alleges murder, case registered against two
गुमशुदा युवक का शव बरामद।
विज्ञापन

विस्तार

जिले के किशनगढ़बास बाईपास पर खड़ी कार में युवक का शव मिलने के सनसनीखेज मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मृतक की पहचान जाटोली (पटौदी, गुरुग्राम) निवासी 38 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।

Trending Videos


मृतक के भाई संदीप द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार दीपक 18 दिसंबर को अपनी कार लेकर घर से निकला था। उसके साथ गांव के ही दो युवक अरुण और देशराज मौजूद थे, जिन्होंने कार किराए पर ली थी। देर रात तक दीपक के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया लेकिन आरोप है कि उस समय गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। 22 दिसंबर को किशनगढ़बास पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि दीपक का शव उसकी ही कार में किशनगढ़बास बाईपास पर खड़ा मिला है। यह खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलवर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी, 50 लाख की टैक्स चोरी उजागर

परिजनों का आरोप है कि दीपक के साथ गए दोनों युवकों ने ही साजिश के तहत उसकी हत्या की है। मृतक के भाई संदीप का कहना है कि 22 दिसंबर को उन्हें एफआईआर दर्ज होने का आधिकारिक संदेश प्राप्त हुआ। दीपक अपने पीछे 13 वर्षीय पुत्र और 11 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं, जिससे पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

किशनगढ़बास पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिवादी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

एसएचओ बनवारीलाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed