सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Rajasthan Alwar News neemrana-scrap-warehouse-fire-4-dead-rajasthan-industrial-area-incident

राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा: निजी कबाड़ गोदाम में भीषण आग का तांडव, दो मासूमों समेत चार की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दमकल की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जबकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें रूह कंपा देनी वाले इस हादसे की दर्दनाक कहानी

Rajasthan Alwar News neemrana-scrap-warehouse-fire-4-dead-rajasthan-industrial-area-incident
कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में एक हृदयविदारक हादसा हुआ। मोहलडिया गांव स्थित एक निजी कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और दो मासूम बालिकाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। 

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी कबाड़ गोदाम में  बीती दोपहर के समय अचानक लपटें उठने लगीं। कबाड़ में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नीमराना, बहरोड़ और आसपास की औद्योगिक इकाइयों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह का बयान
नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस भीषण आग में चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो छोटी बालिकाएं शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग गोदाम परिसर के भीतर ही मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


ये भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात; कोटा-चित्तौड़गढ़ रेलखंड दोहरीकरण का रास्ता साफ, फाइनल लोकेशन सर्वे मंजूर

गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया
जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि गोदाम के संचालन के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र और अग्निशमन सुरक्षा उपकरण वहां मौजूद थे या नहीं।

इलाके में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहलडिया और आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष और दुख देखा जा रहा है। फिलहाल, एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed