{"_id":"686f4f623358b2119406cc1d","slug":"the-woman-drank-poisonous-medicine-mistaking-it-to-be-cough-medicine-which-led-to-her-death-alwar-news-c-1-1-noi1339-3151702-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, दो मासूम बेसहारा, पति कैंसर से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, दो मासूम बेसहारा, पति कैंसर से पीड़ित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के नागल पलखड़ी गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता कीटनाशक पीने से मौत हो गई। मृतका ने खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अलवर सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव नागल पलखड़ी में बुधवार देर शाम एक 26 वर्षीय विवाहिता की जहरीली दवा पीने से मौत हो गई। महिला ने खांसी की दवा समझकर गलती से घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे अलवर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मृतका वसीमा, नागल पलखड़ी निवासी आरिफ खान की पत्नी थी। वसीमा खांसी से पीड़ित थी और घर में रखी कीटनाशक को खांसी की दवा समझ बैठी। गलती से कीटनाशक का सेवन करने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। गौरतलब है कि मृतका का पति पहले से ही अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जेल में चल रहा था रिश्वत का खेल, एसीबी ने जेल प्रहरी को 26 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
वसीमा तीन बच्चों की मां थी, जिनमें से एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दो बच्चे अभी छोटे हैं। उसका पति आरिफ खान कैंसर से पीड़ित है और हाल ही में उसका ऑपरेशन हुआ है। वह फिलहाल बिस्तर पर है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। पत्नी की असमय मौत ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है। वसीमा के ससुर बड्डन खान ने बताया कि वसीमा ने गलती से कीटनाशक को खांसी की दवा समझकर पी लिया। जिसके बाद हम तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद अब परिजनों को दोनों छोटे बच्चों की देखभाल चिंता है क्योंकि पिता खुद भी अस्वस्थ हैं।