पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Rajasthan Three Balotra Pilgrims Killed in Punjab as Amarnath Yatra Vehicle Crashes into Truck

राजस्थान: अमरनाथ यात्रा पर निकले बालोतरा के श्रद्धालुओं की मेटाडोर ट्राले से टकराई, पंजाब में तीन की मौत

Wed, 01 Jul 2026 01:47 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा-डबवाली हाईवे पर अमरनाथ यात्रा के लिए बालोतरा से निकले श्रद्धालुओं की मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Three Balotra Pilgrims Killed in Punjab as Amarnath Yatra Vehicle Crashes into Truck
सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी मेटाडोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बालोतरा जिले से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार तड़के पंजाब में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जोधपुर रोमाणा के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार श्रद्धालु उसमें फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही संगत थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बालोतरा से रवाना हुए थे श्रद्धालु
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मेटाडोर में करीब 12 श्रद्धालु सवार थे, जो बालोतरा से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास गांव जोधपुर रोमाणा के पास उनकी मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार श्रद्धालुओं की मौके पर हुई मौत
हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एम्स बठिंडा भेजा गया है।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: इंदौर जा रही बस में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगी भीषण आग, आठ श्रद्धालुओं की मौत; पांच जिंदा जले


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही संगत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। थाना संगत के एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मेटाडोर के सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि हादसा चालक को झपकी आने, कम दृश्यता या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

बालोतरा में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही बालोतरा में मृतकों और घायलों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन लगातार अस्पताल और प्रशासन से अपने परिजनों की जानकारी ले रहे हैं। प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed