सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Dungarpur News: Tension Erupts Over Love Affair, Angry Mob Sets Two Houses of Youth’s Family on Fire

Dungarpur News: प्रेम प्रसंग को लेकर भड़का विवाद, गुस्साए लोगों ने युवक के परिवार के दो मकानों में लगाई आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात घरों पर हमला कर आग लगा दी गई। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Dungarpur News: Tension Erupts Over Love Affair, Angry Mob Sets Two Houses of Youth’s Family on Fire
युवती के परिजनों ने फूंके दो कवेलुपोश घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव की एक युवती के युवक के साथ चले जाने के बाद गुस्साए लोगों ने लड़के के परिवार के घरों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने तोड़फोड़ करने के बाद दो मकानों में आग लगा दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos


दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि हड़मतिया फला ऊबापाणा गांव निवासी गौरीशंकर उर्फ गवरा पुत्र रूपसी डेंडोर मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका बेटा प्रेम उर्फ पप्पू डेंडोर लोहे के सरियों की सेटिंग का काम करता है। वह 3 मई को घर आया था और अगले दिन 4 मई को गांव की एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजन और रिश्तेदार उनके घर पहुंचे और दो दिन के भीतर युवती को वापस नहीं लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

देर रात घर पर हमला
रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे गौरीशंकर, उसकी पत्नी सविता और पोता घर के आंगन में सो रहे थे। तभी बड़ी संख्या में लोग लाठियां, पत्थर और लोहे के पाइप लेकर वहां पहुंचे और हमला शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सीएम ने छोटा किया काफिला, मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को वाहन कम करने के निर्देश

आरोपियों ने घर के दरवाजे, खिड़कियां और घरेलू सामान तोड़ दिए। हमले के दौरान परिवार के लोग डरकर मौके से भाग निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई।

दो मकानों में लगाई आग
हमलावरों ने इसके बाद परिवार के दो मकानों में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आगजनी में घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपए के नुकसान की बात कही है।

9 नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित गौरीशंकर की रिपोर्ट पर युवती के माता-पिता समेत 9 नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ हमला, तोड़फोड़, धमकी और आगजनी का मामला दर्ज किया गया है।

गांव में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed