सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Rajasthan News: Bodies of young man and woman found hanging in Dungarpur government school, suicide suspected

Rajasthan News: डूंगरपुर के सरकारी स्कूल में युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले, आत्महत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Dungarpur News: डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल में युवक और अज्ञात युवती के शव फंदे से लटके मिले। युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। प्रेम संबंध से जुड़ी दोहरी आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस जांच जारी है।

Rajasthan News: Bodies of young man and woman found hanging in Dungarpur government school, suicide suspected
युवक-युवती के शव मिलने के बाद स्कूल परिसर में जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक युवक और एक युवती के शव कक्षा कक्ष के बाहर लगी लोहे की ओवरहेड रॉड से लटके मिले। पुलिस के अनुसार दोनों शव स्कूल भवन के पिछले हिस्से में पाए गए। सुबह ग्रामीणों ने शवों को देखा और तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

Trending Videos

 
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृत युवक की पहचान 22 वर्षीय मनोज के रूप में की है, जो मजदूरी करता था और एक बच्ची का पिता था। युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ी दोहरी आत्महत्या का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक - युवती के शव मिलने के बाद स्कूल परिसर में एकत्र ग्रामीणों की भीड़।

पढ़ें- Jaipur News: लड़का-लड़की से बजट की तुलना, विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान पर बवाल, कांग्रेस का कड़ा विरोध
 
गुमशुदगी की रिपोर्ट और पारिवारिक विवाद
पुलिस के मुताबिक मनोज 1 फरवरी को पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था। उसकी पत्नी ने मंगलवार को चौहासी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि विद्यालय सुबह 10 बजे खुलता है, इसलिए घटना के समय वहां कोई छात्र या नियमित स्टाफ मौजूद नहीं था। इससे किसी छात्र या कर्मचारी के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।


वहीं, प्रधानाचार्या जशोदा कलासुआ ने कहा कि इन दिनों परीक्षा के कारण सुबह 8 बजे स्टाफ आ जाता है, लेकिन आज कोई परीक्षा नहीं थी। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed