सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   shrigarh palace banswara royal wedding former royal family marriage 18 february shehnai ceremony

Banswara News: श्रीगढ़ पैलेस में फिर गूंजी शहनाई, पूर्व राजघराने के जगमाल सिंह 18 फरवरी को होगी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा के श्रीगढ़ पैलेस में कई वर्षों बाद शाही शादी का आयोजन हो रहा है। पूर्व राजघराने के सदस्य जगमाल सिंह 18 फरवरी को कच्छ की त्रिशूलिनी कुमारी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

shrigarh palace banswara royal wedding former royal family marriage 18 february shehnai ceremony
श्रीगढ़ पैलेस में की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा में पूर्व राजघराने के राजमहल श्रीगढ़ पैलेस में कई वर्षों बाद फिर से शहनाई गूंज रही है। पूर्व राजघराने के सदस्य जगमाल सिंह 18 फरवरी को गुजरात के कच्छ के पूर्व राजघराने की सदस्य त्रिशूलिनी कुमारी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके पर श्रीगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
Trending Videos


गणेश स्थापना से शुरू हुए मांगलिक कार्यक्रम

जगमाल सिंह के शादी के कार्यक्रम 14 फरवरी को गणेश स्थापना के साथ शुरू हो गए। 15 फरवरी को हल्दी मेहंदी और मंडप की रस्में राजसी और सनातन परंपरा के अनुसार हुईं। 16 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे श्रीगढ़ पैलेस के भोजापालिया गेट से वर निकासी होगी। शादी की मुख्य रस्में 18 फरवरी को कच्छ में पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों बाद आया शादी का मौका

बताया जा रहा है कि श्रीगढ़ पैलेस में लंबे समय बाद इस तरह का वैवाहिक आयोजन हो रहा है। इस समारोह में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के पूर्व राज परिवारों के सदस्य पहुंचे हैं। इसके अलावा रियासत काल में दी गई जागीरों और ठिकानों के मुखिया भी इस आयोजन में शामिल हुए हैं।

क्रिकेट से रहा है खास जुड़ाव

बांसवाड़ा के पूर्व राजघराने का क्रिकेट से भी खास रिश्ता रहा है। जगमाल सिंह के पिता सूर्यवीर सिंह राजस्थान क्रिकेट का जाना पहचाना नाम रहे हैं। उनके चाचा हनुमंत सिंह भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम के सदस्य रह चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया था।
श्रीगढ़ पैलेस में चल रहे इस शाही विवाह को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed