{"_id":"69934479fa88de73f9028581","slug":"water-from-a-kalash-water-pot-was-poured-on-women-at-the-controversial-swami-uttams-event-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3960219-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: विवादों में आए उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर डाला गया कलश से पानी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: विवादों में आए उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर डाला गया कलश से पानी, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 07:31 AM IST
Link Copied
भेड़ाघाट स्थित हीरापुर बंधा में विवादों में आए कथावाचक उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर कलश से पानी डालने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद स्वामी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौट गए थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद आयोजक भी मौन धारण किए हुए हैं।
गौरतलब है कि भेड़ाघाट के हीरापुर बंधा में उत्तम स्वामी की कथा वाचन के कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक किया गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने विवादित स्वामी भी पहुंच गए थे। दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद स्वामी कार्यक्रम से अपने दूरी बनाते हुए दूसरे दिन वापस लौट गए थे। इस दौरान वे मीडिया से दूरी बनाए रखे थे।
आयोजकों ने साधी चुप्पी
उनके शिष्य व आयोजक मंडल द्वारा कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समापन अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। महिलाएं समूह में कलश में पानी लेकर कार्यक्रम स्थल में पहुंची थीं। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद महिलाएं कलश उठाने जा रही थीं। तभी स्टेज में खडे उनके शिष्य व आयोजकों ने कलश में भरा पानी महिलाओं के ऊपर फेंकना प्रारंभ कर दिया। कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाओं के साथ किए गए ऐसे व्यवहार के संबंध में आयोजक चुप्पी साधे हुए हैं।
किसी ने नहीं की शिकायत
एसडीओपी बरगी अजुंल अयंक मिश्रा ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी महिला द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोई महिला शिकायत करती है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।