फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Rajasthan Congress MLA claims minister usurped 52 bighas land belonging to poor registered in his and son name

Rajasthan: कांग्रेस विधायक का दावा, मंत्री ने हड़पी गरीबों की 52 बीघा जमीन, अपने और बेटे के नाम कराई रजिस्ट्री

Thu, 05 Feb 2026 04:11 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 04:11 PM IST
सार

Rajasthan: बांसवाड़ा में जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी और कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के बीच जमीन को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। विधायक घोघरा ने मंत्री पर गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया है, जबकि मंत्री पहले ही विधायक पर जमीन से जुड़े मामलों में एफआईआर का दावा कर चुके हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan Congress MLA claims minister usurped 52 bighas land belonging to poor registered in his and son name
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी और डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के बीच जमीन को लेकर सियासी वाकयुद्ध तेज हो गया है। तीन दिन पहले मंत्री खराड़ी द्वारा विधायक घोघरा पर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के दो मामलों के आरोप लगाए गए थे। अब विधायक ने पलटवार करते हुए मंत्री पर बांसवाड़ा जिले में गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक की मंत्री को चुनौती
डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि मंत्री जमीन या भ्रष्टाचार से जुड़ा एक भी आरोप साबित कर दें, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने दावा किया कि जनजाति विकास मंत्री ने बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र में गरीबों की 52 बीघा भूमि अपने और अपने बेटे के नाम पर दर्ज करवा ली है।
विज्ञापन


मंत्री पर तीखा हमला
विधायक घोघरा ने मंत्री खराड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उम्र हो चुकी है और उन्हें अब रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी युवा को आगे आने का अवसर देना चाहिए। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जनजाति समाज के हित में कोई ठोस कार्य नहीं कर सके हैं और आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए एक रुपये का भी काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन नहीं, प्रदर्शन के कारण दर्ज हुई एफआईआर
विधायक ने मंत्री द्वारा लगाए गए एफआईआर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये मामले जमीन से जुड़े नहीं हैं, बल्कि जन समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शनों के दौरान दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि वे ऐसी एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं।


ये भी पढ़ें: 12 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कंट्रोल रूम बनाया, 4 हेल्पलाइन नंबर जारी

'सरकार बदलेगी तो होगी जांच'
विधायक घोघरा ने कुछ अधिकारियों पर मंत्री और सरकार के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कई वार्ड तोड़े गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार बदलेगी तो इन सभी मामलों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed