सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   four died in bus overturned accident in Banswara people rescued with help of JCB

Banswara: बारातियों से भरी बस पलटी, जेसीबी की मदद से निकाले गए लोग, चार की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Banswara: घोटिया आंबा घाटी में बारातियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 यात्री घायल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है।

four died in bus overturned accident in Banswara people rescued with help of JCB
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के घोटिया आंबा इलाके में शुक्रवार शाम बारातियों से भरी एक निजी बस पलटने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। देर रात इलाज के दौरान एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में 15 बच्चों सहित कुल 44 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 24 महिलाएं शामिल हैं। 

Trending Videos


घाटी उतरते समय अनियंत्रित हो गई बस 
जानकारी के अनुसार, सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के संदलई गांव से चिमनलाल पुत्र वारजी डोडियार की बारात दो बसों में घोटिया आंबा के पास वडलीपाड़ा गांव गई थी। विवाह समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन कार से रवाना हुए, जबकि बाराती शुक्रवार शाम बसों से लौट रहे थे। वापसी के दौरान बस घोटिया आंबा होते हुए संदलई जाने के लिए दाहोद मुख्य मार्ग की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान आगे चल रही बस ढलान पार कर सुरक्षित निकल गई, जबकि पीछे आ रही दूसरी बस घोटिया आंबा की घाटी उतरते समय अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के शीशे तोड़ निकाले गए घायल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण कलसिंह मकवाना, राकेश रावत, मणिलाल रावत सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। पास स्थित एक क्रेशर प्लांट से जेसीबी मंगवाकर बस को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक जयकृष्ण पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

आज होगा पोस्टमार्टम
इस दर्दनाक हादसे में कमला पत्नी हकरू, दलू पुत्र भूरा, टीटा पुत्र जोखा तथा लक्ष्मी नामक महिला की मौत हो गई। सभी शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।

प्रभारी मंत्री पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी के बाद जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी शनिवार को अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई, भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अजमेर से लेकर भरतपुर तक फैला है नेटवर्क

सांसद ने जताई संवेदना
वहीं, इस सड़क दुर्घटना पर बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि गांव बारीगामा तालाब के पास विकट मोड़ पर बारात से भरी बस के पलटने की खबर अत्यंत दुखद है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने प्रशासन से घायलों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed