सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Area Domination Campaign 38 police teams raided 168 locations and arrested 35 accused

Barmer News: एरिया डोमिनेशन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 168 जगह दबिश; 35 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Barmer News: बाड़मेर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिलेभर में 38 टीमों के साथ 168 स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 9 किलो 644 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने वारंटियों और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

Area Domination Campaign 38 police teams raided 168 locations and arrested 35 accused
बाड़मेर पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान
विज्ञापन

विस्तार

बाड़मेर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बाड़मेर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में जिलेभर में 38 विशेष टीमों का गठन कर 168 स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई, जिसमें 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos


163 पुलिसकर्मियों की टीम ने चलाया अभियान
एसपी नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सभी वृताधिकारियों के नेतृत्व में जिले के थानाधिकारियों के साथ योजना बनाकर 38 विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों में 163 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


168 स्थानों पर दबिश देकर 35 गिरफ्तार
पुलिस टीमों ने वांछित अपराधियों के संभावित ठिकानों को चिन्हित कर 168 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

अवैध डोडा पोस्त भी बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने 9 किलो 644 ग्राम अवैध डोडा पोस्त भी बरामद किया। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि सामान्य प्रकरणों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: रेगिस्तानी बाड़मेर में मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा, तापमान 40 डिग्री पार

वारंटियों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 गिरफ्तारी वारंट और 1 स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 7 गैर-सायलानों को बीएनएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed