{"_id":"6a520b16f87d8262240ef213","slug":"asi-transferred-to-his-home-district-on-the-ninth-day-of-his-death-this-order-has-become-a-topic-of-discussion-barmer-news-c-1-1-noi1403-4489716-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: राजस्थान में अजब तबादला! अंतिम संस्कार के बाद जारी हुई ASI की ट्रांसफर लिस्ट, विभागीय चूक पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: राजस्थान में अजब तबादला! अंतिम संस्कार के बाद जारी हुई ASI की ट्रांसफर लिस्ट, विभागीय चूक पर उठे सवाल
Sat, 11 Jul 2026 06:48 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:48 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में जोधपुर रेंज पुलिस की तबादला सूची में एक मृत एएसआई का नाम शामिल होने से मामला चर्चा में है। एएसआई अनोपाराम का 1 जुलाई को इलाज के दौरान निधन हो गया था, लेकिन 9 जुलाई को जारी ट्रांसफर आदेश में उनका तबादला गृह जिले बालोतरा कर दिया गया। इस पर विभागीय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
ASI अनोपाराम और वायरल आदेश कॉपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच 9 जुलाई को जोधपुर रेंज पुलिस की ओर से जारी एएसआई की तबादला सूची में एक ऐसा नाम शामिल हो गया, जिसने सभी को चौंका दिया। सूची में एक ऐसे एएसआई का तबादला उनके गृह जिले में कर दिया गया, जिनका आठ दिन पहले ही निधन हो चुका था। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मौत के बाद जारी हुई तबादला सूची
बाड़मेर जिले की बाटाडू चौकी के प्रभारी रहे एएसआई अनोपाराम लीवर संबंधी बीमारी के कारण कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उपचार के दौरान 1 जुलाई को उनका निधन हो गया। इसके बावजूद 9 जुलाई को जारी जोधपुर रेंज पुलिस की तबादला सूची में उनका नाम शामिल कर बाड़मेर से गृह जिला बालोतरा स्थानांतरित कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
मृत्यु के आठ दिन बाद जारी ट्रांसफर आदेश में एएसआई अनोपाराम का नाम आने के बाद विभागीय प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस आदेश को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे प्रशासनिक चूक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बाटाडू चौकी प्रभारी के रूप में थे तैनात
दरअसल, एएसआई अनोपाराम बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने पुलिस सेवा की शुरुआत कांस्टेबल के रूप में की थी। बाद में पदोन्नति पाकर हेड कांस्टेबल और फिर एएसआई बने। उन्होंने बाड़मेर कोतवाली सहित जिले के कई थानों में सेवाएं दीं और अंतिम समय में बाटाडू चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे।
यह भी पढ़ें: "वो मुझे मार डालेंगे..."! नीरज को पहले से था हत्या का डर, एफआईआर में भाई ने खोला राज
बीमारी के चलते हुई थी मौत
एएसआई अनोपाराम बीपी, शुगर और लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें बाड़मेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 1 जुलाई को उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।