बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Car Entering Hanuman Beniwal's Convoy Attacked by Supporters in Barmer

Barmer: हनुमान बेनीवाल के काफिले में घुसी कार, समर्थकों ने सरियों-डंडों से किया हमला; मौके पर पहुंची पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 08:59 PM IST
Car Entering Hanuman Beniwal's Convoy Attacked by Supporters in Barmer
बाड़मेर के दांता गांव के पास सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले के बीच एक इनोवा कार आने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि आरएलपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कार को रोककर सरियों, डंडों और लातों से हमला किया तथा शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार चालक ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। जनसभा में बेनीवाल ने भी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार को जाने देने के लिए कहा था।

काफिले के बीच पहुंची कार, समर्थक हुए नाराज
जानकारी के अनुसार, नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल जोधपुर से बाड़मेर पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के बाद उनका काफिला देरासर में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हुआ। रास्ते में दांता गांव के पास सामने से आ रही एक इनोवा कार काफिले के बीच पहुंच गई। इसे लेकर काफिले में शामिल समर्थक और कार्यकर्ता नाराज हो गए।

सरियों और डंडों से कार में की गई तोड़फोड़
आरोप है कि समर्थकों ने कार को रोककर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर सरियों, डंडों और लातों से हमला किया गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद काफिला आगे बढ़ गया।

पुलिस पहुंची मौके पर, चालक ने नहीं दी शिकायत
सूचना मिलने पर बाड़मेर ग्रामीण थाना प्रभारी विक्रम चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार सवार श्रवण सिंह से भी जानकारी ली। श्रवण सिंह, जो शिव थाना क्षेत्र के कोटड़ा इलाके के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी कार अपनी लेन में चल रही थी और हाईवे की सेंटर पट्टी के पास थी। इसके बावजूद उनके वाहन को निशाना बनाया गया। हालांकि, उन्होंने इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई।

यह भी पढ़ें: दलित नाबालिग से जंगल में की बर्बरता! मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी धराए; पुलिस ने निकाला जुलूस

जनसभा में बेनीवाल ने भी किया घटना का जिक्र
दूसरी ओर, देरासर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक कार उनके काफिले के अंदर आ रही थी और उन्होंने कार्यकर्ताओं से उसे जाने देने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पेट में दर्द है कि वह इस क्षेत्र में क्यों घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को दवाई ले लेनी चाहिए, उनका इलाज हो जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन रही सख्त निगरानी, डीएम ने किया कई परीक्षा केंद्रों का दौरा

03 Jul 2026

कौशाम्बी में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखकर दहल गए लोग

03 Jul 2026

सुनाम पहुंचे स्पीकर कुलतार संधवां ने बेअदबी कानून पर दिया बड़ा बयान

अंबेडकरनगर में टीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बोले- पेपर का पैटर्न बदला, पेपर लीक की चिंता

03 Jul 2026

हांसी। लावारिस समझकर मरीज का इलाज न कर वापस लौटाया

03 Jul 2026
विज्ञापन

हांसी। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी से मरीज परेशान

03 Jul 2026

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'उत्तर प्रदेश महोत्सव-2026' का आगाज, जानिए पूरी डिटेल

03 Jul 2026
विज्ञापन

Video: सुरक्षित कानून-व्यवस्था से बदली यूपी की तस्वीर, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली रफ्तार

03 Jul 2026

Video: इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में संजय सेठ बोले, मध्य वर्ग और आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत

03 Jul 2026

Video: इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में यूपी मॉडल की सराहना, 2047 के विकसित भारत में अहम भूमिका पर जोर

03 Jul 2026

रतिया : शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट

03 Jul 2026

Video: सोलन में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के 47 निदेशकों को दिया बेहतर शासन और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

03 Jul 2026

कुरुक्षेत्र : मीरी-पीरी संस्थान में वेतन विवाद के चलते धरने पर उतरे कर्मचारी, चढ़ूनी समर्थन में पहुंचे

03 Jul 2026

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल;video

03 Jul 2026

Hamirpur News: पाइपलाइन के लिए खोदी गई नालियों से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों ने उठाई सड़क बहाली की मांग

रोहतक : संस्था के दान को लेकर जारी किया जाए श्वेत पत्र

03 Jul 2026

जापानी संतों ने हरिद्वार में ली दीक्षा, चार युवा बने मंडलेश्वर

03 Jul 2026

Hanuman Beniwal का बड़ा ऐलान! NDA से इनकार, 2028 में तीसरे मोर्चे के साथ चुनाव लड़ेगी RLP

03 Jul 2026

जालंधर सीआईए स्टाफ ने पांच आरोपी पकड़े, तीन पिस्टल, छह कारतूस और हेरोइन बरामद

03 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: छह जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक, ऐसे तय होगा चंपत राय और अनिल का भविष्य

03 Jul 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में होर्डिंग्स से सजाई गई राजधानी लखनऊ

03 Jul 2026

मनीष तिवारी की नाराजगी से पंजाब कांग्रेस में हलचल, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

Damoh News: तेज बारिश के बीच गिरी बिजली, मासूम की गई जान; नानी की हालत गंभीर उपचार जारी

03 Jul 2026

Meerut: मेरठ कचहरी में मीडिया से अभद्रता का आरोप, फोटो खींचने पर मोबाइल छीनने का दावा

03 Jul 2026

Meerut: मानक पूरे करने के आश्वासन पर बच्चा पार्क स्थित कोचिंग सेंटर की सील खोली, एमडीए ने दी राहत

03 Jul 2026

Meerut: दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण रही यूपीटीईटी परीक्षा, सनातन धर्म इंटर कॉलेज से बाहर निकले परीक्षार्थी

03 Jul 2026

Meerut: अंडर-16 जोनल ट्रायल शुरू, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, भामाशाह मैदान पर जुटी प्रतिभाएं

03 Jul 2026

Jaisalmer News: तोताराम कॉलोनी में अतिक्रमण अभियान पर विवाद, पूर्व मंत्री ने लगाया भेदभाव का आरोप

03 Jul 2026

Saharanpur: तमंचे के बल पर लूट का आरोप, रेलवे स्टेशन जाते युवक से ढाई हजार रुपये छीनने की शिकायत

03 Jul 2026

Muzaffarnagar: फुलत मदरसे पर धर्मांतरण के गंभीर आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने जारी की नामों की सूची, उच्चस्तरीय जांच की मांग

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed