{"_id":"69cdfb7a755baee54905fa92","slug":"rajasthan-fir-registered-against-mla-ravindra-singh-bhati-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सियासी हलचल तेज; अब ये एजेंसियां करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सियासी हलचल तेज; अब ये एजेंसियां करेंगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भाटी समेत अन्य पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिव विधायक रविंद्र भाटी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान की शिव विधानसभा क्षेत्र में एक सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी जंग में तब्दील हो गया है। प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच छिड़ी तकरार ने बुधवार को नया मोड़ लिया, जब रावणा ने अपने समर्थकों के साथ शिव थाने पहुंचे और विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच करेगी।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
शिव थाना अधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई के मुताबिक गायक छोटू सिंह की रिपोर्ट के आधार पर विधायक भाटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने सबूत के तौर पर एक पेन ड्राइव और जरूरी दस्तावेज पेश किए है।
क्या बोले छोटू सिंह रावणा
छोटूसिंह का कहना है कि पिछले 2-3 वर्षों से लगातार रविंद्र सिंह, उनकी टीम और ग्रुप का नाम लेकर धमकियां मिल रही हैं। 2–3 दिन पहले रविंद्र सिंह भाटी ने फोन कर धमकाया, जिससे यह पुष्टि भी हो गई कि धमकियां उन्हीं की ओर से हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में समाज के लोगों से आग्रह किया गया, क्योंकि एक विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस भी हिचकती है। इसी कारण समाज के लोग उनके साथ थाने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे मारने की धमकी हो या गाली-गलौज, उन सभी मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर वे यहां आए हैं। शिव विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।
ये भी पढ़ें - 'रात को फोन कर धमकाया': भजन गायक रावणा और विधायक भाटी में रार! सोशल मीडिया पर बच्चे की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी
आगे छोटू सिंह ने कहा कि आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी, इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि राजनीति में आकर ही लड़ाई लड़ी जाए। यदि विधायक हमारे समाज को गाली दे रहे हैं, तो हम कोशिश करेंगे कि जहां भी वे चुनाव लड़ेंगे, वहां उनका पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विधायक धमका रहा है और समाज को गाली दे रहा है। हम लोग घर-घर जाकर समाज के लोगों की बैठक करेंगे। उन्होंने प्रशासन पर भरोसा जताया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की मांग भी की गई है और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी। रावणा ने यह भी कहा कि विधायक के समाज के लोगों को जाकर उन्हें समझाना चाहिए, क्योंकि समाज से कोई भी बाहर नहीं होता है।
Trending Videos