Indo-Pak Tension: सेना ने जैसलमेर में मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में NOTAM जारी
हमले की आशंका को देखते हुए श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में ब्लैक आउट किया गया और सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Pakistani drones intercepted by Indian air defence in Jaisalmer. Explosions can be heard, and flashes in the sky can be seen.
विज्ञापन
(Editors note: Background conversation is of ANI reporters witnessing live interception of Pakistani drones by Indian Air Defence ) pic.twitter.com/Ca1vpmNtjVविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 8, 2025
बाड़मेर डीएम से जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं है। हमले की आशंक के चलते प्रशासन की ओर से पहले ही सतर्कता बरती जा रही है। इस संदर्भ में राजस्थान पुलिस ने अपने सभी पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: राजस्थान के तीन सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले नाकाम, प्रदेश में हाईअलर्ट; ब्लैकआउट घोषित
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जोधपुर के सभी कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर बीकानेर, अजमेर के किशनगढ़ और जोधपुर हवाई अड्डों पर 10 मई तक उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के बाद यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव सुधांश पंत और राज्य पुलिस प्रमुख यूआर साहू ने संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस महानिरीक्षकों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए।
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma held a high-level meeting at the Chief Minister's residence today evening regarding the tension that arose on the border. Chief Secretary, Home Secretary, Director General of Police, DG Intelligence and ADG Law and Order attended the… pic.twitter.com/dlIsrfypdI
— ANI (@ANI) May 8, 2025
मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, बॉर्डर जिलों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये जारी
पाकिस्तान की हिमाकत के बाद गुरुवार रात में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लॉ एंड आर्डर की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री निवास पर ये बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और बीकानेर कलेक्टर एसपी से बात की जा रही है। इस दौरान मुख्य सचिव सुधांशु पंत, गृहसचिव आनंद कुमार, DGP यूआर साहू, एसीएस शिखर अग्रवाल, ADG लॉ एंड ऑडर विशाल बंसल, DG इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, सिद्धार्थ सिहाग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर, एसपी, आईजी से बात कर बॉर्डर स्थित बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों के लिए तत्काल पांच-पांच करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं।
सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल द्वारा गुरुवार को सभी रेंज आईजी, कमिश्नर सहित जिला एसपी, डीसीपी एवं कमांडेंट को ईमेल संदेश जारी कर इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। बंसल ने बताया कि प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। केवल विशेष परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को कम से कम अवकाश जिला एसपी, डीसीपी या कमांडेंट द्वारा ही स्वीकृत किया जाएगा। सभी पुलिस कर्मियों को अपने मुख्यालयों पर बने रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।