Rajasthan Weather: राजस्थान में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, बाड़मेर में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा
Barmer Weather: थार में सूरज की तेज तपिश का असर शुरू हो गया है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बाड़मेर गर्मी में प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पर 41डिग्री के पार पहुंच गया। जिसके चलते गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके थार में सूरज की तेज तपिश का असर शुरू हो गया है। दिन के साथ साथ अब रात में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को सरहदी जिला बाड़मेर गर्मी में प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पर 41 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसके चलते गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
मौसम विभाग की मानें तो राहत के आसार अभी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। आगामी चार दिनों तक बाड़मेर जिले में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। थार में गर्मी का असर शुरू होने के साथ ही दिन की तपिश के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। गर्मी बढ़ते ही बाजारों में कूलर और एसी की मांग में बढ़ने लगी है।
सोमवार को बाड़मेर ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पूरे राजस्थान में हॉट स्पॉट का खिताब अपने नाम कर लिया। इस सीजन में पहली बार पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। तेज गर्मी की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। सूरज की तल्खी का आलम यह था कि सुबह 10 बजे ही धूप चुभने लगी थी। दोपहर होते-होते बाड़मेर की सड़कों पर लोगो की आवाजाही भी कम नजर आई। गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, अगले 4-5 दिन और चढ़ेगा पारा, IMD ने दी चेतावनी
थार में सोमवार को भीषण गर्मी महसूस हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा, जो रविवार के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री तक पहुंच गया है। ये इस गर्मी सीजन का प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मार्च में बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.