सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Save Khejri movement gets support from Barmer District Bar Association

Barmer News: खेजड़ी आंदोलन को मिला बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन का साथ, ADM को सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Barmer News: बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन को बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन ने समर्थन दिया। अध्यक्ष विष्णु भगवान चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत को ज्ञापन सौंपा।

Save Khejri movement gets support from Barmer District Bar Association
फोटो सांकेतिक है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन ने अब पूरे प्रदेश में जोर पकड़ा है। बुधवार को बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भगवान चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर नारेबाजी की।

Trending Videos


'खेजड़ी तुलसी के समान महत्वपूर्ण'
अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि बीकानेर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि खेजड़ी मरूप्रदेश में स्थानीय लोगों के लिए तुलसी के समान महत्वपूर्ण है और जीवन व पशुपालन दोनों इससे जुड़े हैं। अनियंत्रित तरीके से खेजड़ी के पेड़ कट रहे हैं, जिसे बचाने के लिए बार एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी जमीन पर काट दिए भूखंड, केडीए ने की बड़ी कार्रवाई

'आंदोलन पूरे राजस्थान की मांग'
चौधरी ने आगे कहा कि खेजड़ी बचाओ आंदोलन केवल बीकानेर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे राजस्थान में चल रही मांग है। बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन के कारण पेड़ों और पौधों की सुरक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में आंदोलन के प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच वार्ता के परिणाम का अध्ययन किया जाएगा, उसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से खेजड़ी संरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई और बीकानेर में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed