सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   bharatpur deeg well incident woman jumped husband brother drowned death domestic dispute rajasthan

Rajasthan: भरतपुर में दर्दनाक हादसा, पत्नी को बचाने कूदे पति-देवर की मौत, महिला गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के भरतपुर के डीग जिले के कामा क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए कूदे पति और देवर की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

bharatpur deeg well incident woman jumped husband brother drowned death domestic dispute rajasthan
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर संभाग के डीग जिले के कामा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पीछे-पीछे कूदे पति और देवर की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Trending Videos

गृह क्लेश के बाद महिला ने लगाई छलांग
जानकारी के अनुसार, कामा क्षेत्र के जुरहरा थाना इलाके के बांदीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रविंद्र अपनी पत्नी महिंद्रा देवी और परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर महिंद्रा देवी ने गुस्से में आकर गांव के कुएं में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को बचाने कूदा पति, फिर देवर भी उतरा कुएं में
पत्नी को बचाने के लिए रविंद्र तुरंत कुएं में कूद गया, लेकिन दोनों पानी में डूबने लगे। इस दौरान रविंद्र का छोटा भाई तेजू भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गया, लेकिन वह भी डूबने लगा।

अस्पताल में पति और देवर को मृत घोषित किया गया
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें कामा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने रविंद्र और उसके भाई तेजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिंद्रा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।


ये भी पढ़ें; कोटा मंडल में फिर शुरू हुआ वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल, 180 किमी/घंटा स्पीड तक होगी टेस्टिंग

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed