सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   bharatpur Girl Climbs 150 Foot Mobile Tower to Marry Her Lover, Police Struggle to Bring Her Down

इश्क का पागलपन! प्रेम विवाह करने के लिए 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी युवती, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

भरतपुर के वरखेड़ा गांव में प्रेम विवाह की राह में परिजनों की रुकावट से नाराज युवती 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

bharatpur Girl Climbs 150 Foot Mobile Tower to Marry Her Lover, Police Struggle to Bring Her Down
प्रेम विवाह नहीं कराने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के वरखेड़ा गांव में सोमवार की सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके की सांसें थाम दीं। प्रेम विवाह की राह में परिजनों की रुकावट से आहत एक युवती ने करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताया। सुबह करीब छह बजे शुरू हुआ यह हाई-वोल्टेज ड्रामा पूरे चार घंटे तक चला। पुलिस, प्रशासन और परिजन नीचे खड़े होकर लगातार उसे मनाने की कोशिश करते रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और पूरा गांव इस घटना को बेचैनी से देखता रहा।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, युवती गांव के ही युवक मोनू चौधरी से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन यह रिश्ता अंतरजातीय होने की वजह से उसके परिजन इसके सख्त खिलाफ थे। परिजनों की इस असहमति से तंग आकर युवती ने यह खतरनाक कदम उठाया और टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और झील चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने युवक मोनू चौधरी को भी मौके पर बुलाया, ताकि वह युवती से बात कर उसे नीचे आने के लिए राजी कर सके। घटना की गंभीरता को भांपते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया। एसडीएम दीपक मित्तल और एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक मोनू चौधरी को भी मौके पर बुलाया, ताकि वह युवती को समझाकर नीचे आने के लिए राजी कर सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया। एसडीएम दीपक मित्तल और एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत मौके पर पहुंचे।

चार घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात कर दी गईं और एंबुलेंस को भी स्टैंडबाय पर रखा गया। चार घंटे की लंबी मशक्कत और समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। यह घटना अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर समाज में मौजूद सामाजिक मतभेदों को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed