{"_id":"68da844b1338ed21200db683","slug":"rajasthan-crime-asi-caught-in-acb-trap-after-demanding-bribe-on-a-tree-leaf-in-bharatpur-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: ASI ने पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत, गड़बड़ी की भनक लगते ही फेंके रुपये; ACB ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: ASI ने पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत, गड़बड़ी की भनक लगते ही फेंके रुपये; ACB ने ऐसे पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Bharatpur News: भरतपुर में एसीबी ने भुसावर थाने में तैनात एएसआई उदय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई ने पेड़ के पत्ते पर लिखकर घूस मांगी थी।
घूसकांड में एसीबी ने एएसआई को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भरतपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसावर थाने में तैनात एएसआई उदय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एएसपी अमित कुमार के निर्देशन में की गई।
Trending Videos
60 हजार से शुरू हुई थी सौदेबाजी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी एएसआई ने एक परिवादी से जमीनी विवाद के मामले में उसके पक्ष में जांच करने की एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद मामला 40 हजार रुपये में तय हुआ। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिस पर सत्यापन कराया गया। मामला सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaipur News: राहुल गांधी को जान से मारने की कथित धमकी पर बोले टीकाराम जूली, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पत्ते पर लिखकर दिया रिश्वत का संकेत
एएसआई उदय सिंह ने रिश्वत मांगने का तरीका भी अनोखा अपनाया। उसने परिवादी को झामरी गांव बुलाया और पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर इशारा किया। परिवादी से रकम लेने के बाद उसे गड़बड़ी का शक हुआ तो उसने पैसे मौके पर फेंक दिए और भागने की कोशिश की। एसीबी की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को लुधावई टोल के पास गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: अलवर में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, चार बैंक कर्मियों सहित छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन