सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Alcohol addiction become terrifying ordeal son killed his father in Bharatpur Rajasthan

Bharatpur News: शराब की लत बनी खौफनाक; पैसे के लिए बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, शव के पास ही सो गया आरोपी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur News: भरतपुर में शराब की लत के कारण एक बेटे ने पैसों के विवाद में अपने पिता की पीट-पीटकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।

Alcohol addiction become terrifying ordeal son killed his father in Bharatpur  Rajasthan
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब की लत में डूबे एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र नशे की हालत में पिता के शव के पास ही सो गया।

Trending Videos


पिता ने पैसे देने से किया इंकार तो हुआ विवाद
घटना नदबई थाना क्षेत्र के गांव भौसिंगा की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता प्रेम सिंह से शराब पीने के लिए पैसों को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आया तो पड़ोसियों को बुलाया
वारदात के बाद आरोपी पुत्र नशे में ही शव के पास सो गया। देर रात करीब 2 बजे जब उसे होश आया तो उसने पड़ोसियों को अपने पिता के बीमार होने की सूचना दी। लेकिन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को हालात संदिग्ध लगे, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।


ये भी पढ़ें: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी

मृतक के छोटे बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाबूलाल मीणा और सीओ अमर सिंह राठौड़ ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के छोटे बेटे भगत सिंह ने अपने बड़े भाई कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed