{"_id":"69b3b54df9c88e4a53081729","slug":"wedding-turns-violent-in-mathura-clash-chairs-thrown-and-firing-sparks-panic-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्या बराती और क्या घराती, बस दे दनादन, नहीं देखा होगा बरात का ऐसा स्वागत, राजस्थान से आए थे सारे; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्या बराती और क्या घराती, बस दे दनादन, नहीं देखा होगा बरात का ऐसा स्वागत, राजस्थान से आए थे सारे; Video
Fri, 13 Mar 2026 12:27 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:27 PM IST
सार
मथुरा के नगला चन्द्रभान में शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुर्सियां फेंकी गईं, बरातियों से मारपीट हुई और फायरिंग से समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
शादी समारोह में मारपीट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बीएसए रोड पर एक शादी समारोह शराब का लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। क्षेत्रीय पार्षद पति व उनके समर्थकों ने बरातियों के साथ मारपीट की और कुर्सियां फेंकी। साथ ही फायरिंग भी हुई। इससे समारोह में अफरा-तफरी का महौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।
यह घटना गोपाल नगर नगला चन्द्रभान में बृहस्पतिवार रात को हुई। राजस्थान के डीग जिले से नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार के दरवाजे पर बरात आई थी। क्षेत्रीय पार्षद पति तिलक वीर चौधरी समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान उनका किसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां से मारपीट शुरू हो गई और फायरिंग भी होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। साथ ही घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अगर मामले में तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई होगी।