सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gas shortage snatches away food from poor Annapurna kitchens closed in Bharatpur

Bharatpur News: गैस की किल्लत ने छीन ली गरीबों की थाली, राजस्थान के इस शहर में बंद हुईं अन्नपूर्णा रसोइयां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur News: भरतपुर में गैस की किल्लत के चलते आरबीएम अस्पताल, रेलवे स्टेशन, जनाना अस्पताल और हीरा दास बस स्टैंड पर संचालित चार अन्नपूर्णा रसोइयां बंद हो गईं। ₹8 में मिलने वाला भोजन बंद होने से गरीबों और मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Gas shortage snatches away food from poor Annapurna kitchens closed in Bharatpur
भरतपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर शहर में इन दिनों गैस की किल्लत का असर अब जरूरतमंदों तक पहुंच गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण शहर में संचालित चार अन्नपूर्णा रसोइयां बंद हो गई हैं। इसके चलते गरीब लोगों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को सस्ते भोजन के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Trending Videos


चार स्थानों की रसोइयों पर लगे ताले
जानकारी के अनुसार आरबीएम अस्पताल, रेलवे स्टेशन, जनाना अस्पताल और हीरा दास बस स्टैंड पर संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण खाना नहीं बन पाया। इन रसोइयों में सामान्य तौर पर ₹8 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता था, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस नहीं मिलने से नहीं बन सका खाना
बताया जा रहा है कि कई जगह भोजन बनाने की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण सब्जियां और अन्य सामग्री अधूरी ही बर्तनों में रखी रह गईं और भोजन तैयार नहीं हो सका।

घरेलू गैस के लिए भी भटक रहे लोग
गैस संकट का असर शहर के आम उपभोक्ताओं पर भी दिखाई दे रहा है। कई लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें: कांस्टेबल की शादी में दिखा ‘शाही अंदाज’, हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन

जल्द शुरू होंगी रसोइयां
नगर निगम के रेवेन्यू ऑफिसर तेजराम मीणा ने बताया कि फिलहाल गैस की किल्लत के कारण कुछ रसोई संचालकों को सिलेंडर नहीं मिल पाए थे, जिससे भोजन नहीं बन सका। हालांकि अब विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही गैस उपलब्ध करवा दी जाएगी, जिसके बाद अन्नपूर्णा रसोइयों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत शहर में जरूरतमंद लोगों को बेहद कम कीमत में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में गैस संकट के कारण रसोइयों के बंद होने से गरीब और मरीजों के परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed