सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Two factions divided on the announcement of the end of Gurjar Mahapanchayat

Rajasthan News: गुर्जर महापंचायत में दो फाड़, दो घंटे बाद माना नाराज युवा गुट, शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 08 Jun 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

युवाओं ने कहा कि वे बैसला का निर्णय नहीं मानते और सरकार के प्रस्ताव से असंतुष्ट हैं। करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक अवरुद्ध रहा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस प्रशासन और पंच पटेलों ने समझाइश के बाद युवाओं को ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेलवे संचालन बहाल हो सका।

Rajasthan News: Two factions divided on the announcement of the end of Gurjar Mahapanchayat
रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलूपुरा में चल रही गुर्जर महापंचायत को लेकर समाज में दो गुट बन गए हैं। संयोजक विजय बैसला ने महापंचायत समाप्ति की घोषणा कर दी, क्योंकि सरकार का मसौदा सुनकर वरिष्ठों ने निर्णय लिया था। सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट मसौदा पर बनी सहमति। इस फैसले से नाराज युवाओं ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया। काफी समझाइश के बाद करीब दो घंटे बाद युवा मान गए और रेल यातायात दोबारा से शुरू हो पाया।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शनकरियों का कहना है कि हम विजय बैसला का निर्णय नहीं मानते। पंच पटेल युवाओं को समझाने का प्रयास करते रहे, जबकि युवाओं का कहना है कि वे सरकार के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाइश दी गई। करीब दो घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक को खाली किया। युवाओं को महापंचायत वाली जगह पर बुलाया गया और समझाया गया। इसके बाद रेलवे का संचालन शुरू हो पाया।
 

कोटा तक दिखा आंदोलन का असर
गुर्जर आरक्षण आंदोलन का असर रविवार को कोटा रेल मंडल पर देखने को मिला। कोटा से होकर गुजरने वाली और रवाना होने वाली ट्रेन घंटों देरी से निकलीं। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि हंगामे के दौरान दो घंटे तक दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक कोटा से दिल्ली और दिल्ली से कोटा आने वाली ट्रेनों को सवाई माधोपुर और नजदीकी स्टेशन पर रोका गया। वहीं बयाना से शाम 5 से 7 बजे के बीच गुजरने वाली गाड़ियों की गति कम की गई। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन का कहना है कि संघर्ष समिति के फैसले पर कोटा रेल मंडल पहले से ही नजर बनाए हुए था। 

ये ट्रेन हुईं प्रभावित
गुर्जर आंदोलन के चलते रेलवे ट्रैक करीब 2 घंटे तक जाम रहा जिसकी वजह से ट्रेन नंबर 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस को सवाई माधोपुर के नजदीक रोका गया है। इसी तरह ट्रेन नंबर 20653 तिरुवंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को सवाई माधोपुर के नजदीक रोक दिया गया है। ट्रेन नंबर 19109 कोटा-मथुरा एक्सप्रेस को सवाई माधोपुर के नजदीक रोका गया है। ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को कोटा में रोका गया।ट्रेन नंबर 12401 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस को कोटा से 50 मिनट देरी से रवाना किया। वहीं कोटा से पटना और देहरादून जा रही ट्रेन भी घंटों देरी से कोटा से रवाना हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed