{"_id":"69c4afd74b14af01af07fea0","slug":"bullion-trader-shot-dead-in-bharatpur-rajasthan-two-criminals-fled-after-looting-bag-full-of-jewellery-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan: भरतपुर में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या और जेवरात लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
शव के साथ प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में बुधवार को हुए एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
बाइक पर आए थे बदमाश
मृतक की पहचान नदबई निवासी सर्राफा व्यवसायी योगेंद्र चोपड़ा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने अचानक व्यापारी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से योगेंद्र चोपड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनके पास मौजूद जेवरात का बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित'
मामले की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और साइबर एक्सपर्ट की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें: बारां में एक चिंगारी से खेत में खड़ी फसल बन गई राख, बेबस होकर देखता रहा किसान
सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस को दिया तीन दिन का समय
उधर, घटना से नाराज सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। समाजसेवी अजय कटारा ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पुलिस घटना का खुलासा नहीं करती है तो नदबई कस्बे को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन