{"_id":"6a152d1365ff1837db0a9e61","slug":"bikaner-news-amit-shah-reaches-bikaner-to-visit-india-pak-border-today-meeting-with-bsf-scheduled-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: बीकानेर पहुंचे अमित शाह, आज करेंगे भारत-पाक सीमा का दौरा, बीएसएफ के साथ हाईलेवल बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: बीकानेर पहुंचे अमित शाह, आज करेंगे भारत-पाक सीमा का दौरा, बीएसएफ के साथ हाईलेवल बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
कल देर रात बीकानेर पहुंचे अमित शाह आज सांचू सीमा चौकी का दौरा करेंगे। गृह मंत्री सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर सुरक्षा ग्रिड और हाईटेक निगरानी सिस्टम की समीक्षा करेंगे। साथ ही बीएसएफ ड्रोन गतिविधियों और तस्करी रोकने के मुद्दों पर मंथन करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह के बीकानेर आगमन पर स्वागत करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार देर रात बीकानेर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर दिनभर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में विशेष हलचल रही। नाल एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
गृह मंत्री अमित शाह एयरफोर्स स्टेशन से सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। उनके साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। अमित शाह का यह दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान में पानी पर सियासत तेज: बीसलपुर से सीएम का जल संरक्षण अभियान, जयपुर में कांग्रेस का जल भवन घेराव
Trending Videos
गृहमंत्री आज सांचू सीमा चौकी पहुंचेंगे, जहां वे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे। वे सीमा पर लगाए गए आधुनिक निगरानी उपकरणों, हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और ड्रोन मॉनिटरिंग तकनीकों की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा वे बीएसएफ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें सीमा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बनाने, सीमा पार घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों और तस्करी रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों और तस्करी की घटनाओं को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
अमित शाह के दौरे को देखते हुए बीकानेर शहर और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। नाल एयरफोर्स स्टेशन से लेकर बीएसएफ मुख्यालय और सीमा क्षेत्र तक बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और सुरक्षा दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं प्रशासनिक अमला भी पूरे दौरे को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।