{"_id":"6a16da85344e23765b093053","slug":"kota-police-recovered-cash-worth-over-rs-2-crore-from-a-car-kota-news-c-1-1-noi1391-4328185-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: नाकाबंदी के दौरान कार की सीट के नीचे बने बॉक्स से मिले 2.24 करोड़, हवाला कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: नाकाबंदी के दौरान कार की सीट के नीचे बने बॉक्स से मिले 2.24 करोड़, हवाला कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार
चेचट थाना पुलिस को नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता मिली है। गुजरात नंबर की एक संदिग्ध कार से करोड़ों की नकदी मिलने के बाद हवाला कनेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है।
नाकाबंदी के दौरान दो करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 करोड़ 24 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। मामले में पुलिस ने कार सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हवाला कारोबार से जुड़े तार सामने आने की बात कही जा रही है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि चेचट थाना पुलिस रोजाना की तरह क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुजरात नंबर की एक संदिग्ध एक्सयूवी कार मोड़क की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: नाले के पास बने गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, रेस्क्यू टीम ने देर रात निकाले शव
Trending Videos
इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बैरिकेड लगाकर कार को रोक लिया। कार रुकते ही पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और वाहन की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान चालक और खलासी सीट के नीचे बने दो गुप्त बॉक्स मिले, जिनमें भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस ने जब नकदी की गिनती करवाई तो कुल राशि 2 करोड़ 24 लाख रुपए निकली। मामले में भाविक और मुकेश नामक दो युवकों को डिटेन किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी यह रकम उत्तरप्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे।
एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गुजरात की बाबूलाल कंपनी नामक एक फर्म का नाम सामने आया है, जो कथित रूप से हवाला ट्रांजेक्शन का काम करती है। दोनों आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से इस कंपनी के लिए 25 से 30 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम कर रहे थे।
पुलिस ने पूरे मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी है। अब आयकर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से नकदी के स्रोत, लेनदेन और हवाला नेटवर्क की जांच करेंगे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।