{"_id":"6a1052f8972df89191043ff5","slug":"action-initiated-after-the-death-of-the-retired-principal-three-engineers-suspended-contractor-fined-and-blacklisted-kota-news-c-1-1-noi1391-4310522-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को खुद की रिटायरमेंट पार्टी से लौट रहे थे प्रिंसिपल, लापरवाही ने ली जान; कौन है हादसे का असली जिम्मेदार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को खुद की रिटायरमेंट पार्टी से लौट रहे थे प्रिंसिपल, लापरवाही ने ली जान; कौन है हादसे का असली जिम्मेदार?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में निर्माणाधीन नाले में बाइक सहित गिरने से रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत के मामले में केडीए ने बड़ा एक्शन लिया है। तीन इंजीनियरों को निलंबित किया गया है, जबकि ठेकेदार फर्म पर 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाकर छह महीने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

कोटा विकास प्राधिकरण ने रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत के बाद लिया एक्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में निर्माणाधीन नाले में बाइक सहित गिरने से रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत के मामले में कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित ठेकेदार फर्म पर 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाकर उसे छह महीने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
जांच में सामने आई लापरवाही
हादसे के बाद केडीए सचिव मुकेश चौधरी ने जांच टीम गठित की थी। टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सागर मीणा, असिस्टेंट इंजीनियर लालचंद मटोरिया और इंजीनियर विनोद मंडावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
ठेकेदार पर 17 लाख का जुर्माना
केडीए ने संबंधित ठेकेदार फर्म मेसर्स इंजीनियर नरेंद्र कुमार गुप्ता पर कार्यादेश की शर्तों का पालन नहीं करने के आरोप में 17 लाख 23 हजार 712 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही फर्म को छह महीने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान में तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान: क्या राजनीति एक बार फिर 'बाड़ाबंदी' की तरफ बढ़ेगी?
निर्माणाधीन नाले में मिला था शव
गौरतलब है कि 21 मई की सुबह बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोकुल कॉलोनी में निर्माणाधीन नाले में एक व्यक्ति का शव और बाइक मिली थी। जांच में मृतक की पहचान रिटायर्ड प्रिंसिपल रामेश्वर रावत के रूप में हुई। बताया गया कि वे 20 मई की रात एक खुद की रिटायरमेंट पार्टी से लौट रहे थे, तभी निर्माणाधीन नाले में गिरने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा था और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे।