{"_id":"6a27edab669c5488240aa78a","slug":"a-thar-vehicle-crushed-two-young-men-riding-a-bike-angry-people-set-the-thar-on-fire-kota-news-c-1-1-noi1391-4375040-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में गलत दिशा से आई थार बनी काल: बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की गई जान; लोगों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में गलत दिशा से आई थार बनी काल: बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की गई जान; लोगों ने लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने थार में आग लगा दी, वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
थार गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा में तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां पर थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक घायल का एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी है। ये हादसा शहर के नांता थाना इलाके में सामने आया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी में आग लगा दी। गनीमत रही की थार गाड़ी का चालक मौका पाकर फरार हो गया।
वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों ने समझाइश की और घायलों का अस्पताल पहुंचाया साथ ही थार गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया।
मृतक कौशल मीणा के चचेरे भाई मुकेश मीणा ने बताया कौशल और रामदेव बूंदी जिले के विनायका गांव के निवासी थे जो कि साथ गांव से कोटा तिराहे पर चाय पीने के लिए आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
लाज के दौरान तड़के कौशल की मौत हो गई
प्रत्यकदर्शीयों ने बताया कि थार गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी। उसके चालक ने भी शराब पी रखी थी। हादस के बाद दोनों युवक थार के साथ कुछ दूरी पर घसीटत चले गए। कौशल के पैर, सीने व सिर में चोट लगी, जबकि रामदेव के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। इलाज के दौरान तड़के कौशल की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत
वहीं, नान्ता थाना सीआई अजित बागडोलिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद तुरंत ही मौके पर पुलिस को भेज दिया था। जांच में सामने आया कि दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है।
थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है साथ ही उसके चालक की तलाश की जा रही है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक के परिजनों की तरफ से थार चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है। जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है।