सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   kota mahant devanand maharaj murder chandresal math attack rajasthan crime news investigation

Kota: आस्था के केंद्र पर हमला, चंद्रेसल मठ में महंत की बेरहमी से हत्या, भड़के लोग; छावनी में बदला इलाका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के कोटा जिले के चंद्रेसल क्षेत्र में स्थित एक मठ में देर रात महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर मठ में घुसे, पुजारी के कमरे को बाहर से बंद किया और महंत पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।

kota mahant devanand maharaj murder chandresal math attack rajasthan crime news investigation
कोटा में महंत देवानंद की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के चंद्रेसल क्षेत्र स्थित एक मठ में देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने मठ परिसर में सो रहे महंत पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही बोरखेड़ा समेत कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।



मठ में घुसकर महंत पर किया जानलेवा हमला

ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महंत देवानंद महाराज रोज की तरह मठ परिसर के अपने कक्ष में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावर मठ के अंदर घुस गए और सीधे महंत के कमरे में पहुंचकर उन पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जानकारी के मुताबिक महंत और पुजारी अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। हमलावरों ने पहले पुजारी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वह बाहर न निकल सके। इसके बाद उन्होंने महंत के कमरे में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीख सुनकर दौड़े सेवादार, तब तक फरार हो चुके थे आरोपी

हमले के दौरान महंत की चीख-पुकार सुनकर मठ में मौजूद अन्य सेवादार उनकी मदद के लिए दौड़े। हालांकि तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। वहीं महंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

हत्या के बाद गांव में तनाव जैसा माहौल

महंत की हत्या के बाद चंद्रेसल गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव जैसा माहौल बन गया है। कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया है। स्थिति को देखते हुए चंद्रेसल गांव और जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन

कोटा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उनका कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुरानी रंजिश की आशंका पर भी जांच

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार महंत देवानंद महाराज शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी पुरानी कहासुनी या रंजिश के चलते वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए फिलहाल लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

लंबे समय से संभाल रहे थे धार्मिक व्यवस्थाएं

महंत देवानंद महाराज लंबे समय से मठ और क्षेत्र की धार्मिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी हत्या से स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed