सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Political Storm Minister Madan Dilawar Targets Rahul & Sonia Gandhi Over 'Terrorist Support'

Rajasthan: 'आतंकियों के मरने पर रोती थीं राहुल गांधी की मां', शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान से गरमाई सियासत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'देश का सबसे बड़ा गद्दार' बताया। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Rajasthan Political Storm Minister Madan Dilawar Targets Rahul & Sonia Gandhi Over 'Terrorist Support'
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राहुल गांधी को बताया निकम्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कोटा जिले के रामगंजमंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री दिलावर ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने राहुल गांधी को 'देश का सबसे बड़ा गद्दार' बताते हुए आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया।




मंत्री दिलावर अपने तीखे बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने भी बयान पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी जैसा नीच और निकम्मा कोई नहीं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी को नीच और निकम्मा तक कह दिया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनकी मां देश को तोड़ने की बातें करते हैं। दिलावर ने आरोप लगाया कि जब भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया था, तब राहुल गांधी की मां पूरी रात रोई थीं। दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं और देश के दुश्मनों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री को गद्दार कहते हैं, जबकि असल में वही देश के सबसे बड़े गद्दार हैं।' मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अपनी हरकतें बंद कर देनी चाहिए, वरना जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: वेब सीरीज देखकर महिला और मासूम को बनाया बंधक, छह राज्यों में तलाश के बाद ‘अपना’ ही निकला लुटेरा

63 करोड़ की लागत से बनेगा जिला अस्पताल
दरअसल, रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में करीब 63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला अस्पताल की आधारशिला रखी गई। इस कार्यक्रम में ओम बिरला सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। करीब 200 बेड वाले इस अस्पताल के डेढ़ साल में तैयार होने की उम्मीद है। अस्पताल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed