सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Two youths drown in canal while returning after Kodamdesar temple visit in tragic incident

Bikaner News: कोडमदेसर नहर में नहाने उतरे दो युवकों की दर्दनाक मौत, गहरे पानी में डूबने से हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के कोडमदेसर में नहर में नहाने के लिए उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद युवकों ने एक को बचा लिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Bikaner News: Two youths drown in canal while returning after Kodamdesar temple visit in tragic incident
कोडमदेसर नहर में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

Trending Videos


गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी ने बताया कि कोडमदेसर नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ युवक कोडमदेसर के दर्शन कर लौटते समय नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। साथ मौजूद युवकों ने एक को किसी तरह बचा लिया लेकिन रामपुरा बस्ती निवासी आनंद सिंह राठौड़ और खाजूवाला के 14 बीडी निवासी मुकेश को नहीं बचाया जा सका।

ये भी पढ़ें: Banswara News: जमीन विवाद में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, एक व्यक्ति की मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नहर पर पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। कई बार लोगों को नहर में नहाने से मना किया जाता है लेकिन चेतावनी के बावजूद लोग पानी में उतर जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed