सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: 500-rupee notes found in sewerage chamber, some people in crowd started looting money

Bikaner News: सीवरेज चैम्बर से मिले 500-500 के नोट, देखने उमड़ी भीड़ में से कुछ लोग लूटने लगे रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सीवरेज चैम्बर से 500-500 के नोट मिलने पर भीड़ जुट गई। लोगों ने गंदे पानी से नोट निकाले। इस दौरान नोटों की लूट सी मच गई, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नोट जब्त किए और जांच शुरू की कि नोट असली हैं या नकली।

Bikaner News: 500-rupee notes found in sewerage chamber, some people in crowd started looting money
सीवरेज से निकले 500-500 के नोट, लूटने की मची होड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। अंत्योदय नगर स्थित सार्वजनिक पार्क के पास बने टॉयलेट के बाहर खुले पड़े सीवरेज चैम्बर में 500-500 रुपये के नोट नजर आते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते मौके पर हलचल बढ़ गई और लोग चैम्बर के पास एकत्र होने लगे।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी से नोट निकालने लगे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही किसी ने सीवरेज चैम्बर में नोट पड़े होने की सूचना दी, लोग हाथ डालकर गंदे पानी से नोट निकालने लगे। कुछ ही देर में करीब 15 फीट दूर स्थित एक अन्य बड़े सीवरेज चैम्बर का ढक्कन भी खोला गया। वहां भी 500-500 रुपये के नोट तैरते दिखाई दिए। इसके बाद कई लोगों ने बिना देर किए सीवरेज से नोट निकालकर उन्हें साफ पानी से धोना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि कुछ युवक बाइक पर कट्टे में नोट भरकर वहां से ले गए। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


 
पढ़ें- दौसा में ‘दृश्यम’ कांड: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनते समय चाचा ने गाड़ा था टिल्लू का शव, अब खोदने की तैयारी

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जब्त किए नोट
घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए 500 रुपये के नोट अपने कब्जे में लिए। वहां मौजूद कई लोगों ने भी सीवरेज से निकाले गए नोट पुलिस को सौंप दिए।


 
थाना पुलिस के अनुसार, संबंधित टॉयलेट नेहरू पार्क और ईएसआई अस्पताल के बीच अंत्योदय नगर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि बरामद नोट असली हैं या नकली। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये नोट सीवरेज में कैसे पहुंचे और किसने डाले।
 
घटना की जांच जारी
पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। सीवरेज चैम्बर में नोट मिलने की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक नोटों की वास्तविकता और उनके स्रोत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed