सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Cross-border plot foiled weapons cache sent via drone recovered in Bikaner

Rajasthan: सरहद पार की नापाक साजिश नाकाम, ड्रोन से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: बीकानेर जिले के खाजूवाला में ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। सीमा सुरक्षा बल की 140वीं बटालियन के इनपुट पर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ड्रोन, 5 पिस्टल और करीब 300 कारतूस जब्त किए। सीमावर्ती इलाके में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Cross-border plot foiled weapons cache sent via drone recovered in Bikaner
इसी खेत से बरामद किए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर जिले से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक बार फिर सरहद पार की नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। खाजूवाला क्षेत्र के 24KND में एक किसान के खेत से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। सीमा सुरक्षा बल की 140वीं बटालियन की सूचना पर की गई संयुक्त कार्रवाई में एक ड्रोन, 5 पिस्टल और करीब 300 कारतूस जब्त किए गए हैं।

Trending Videos


ड्रोन के जरिए भेजे गए थे हथियार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए थे। अब तक ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बरामदगी ने साफ कर दिया है कि हथियारों की तस्करी के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट के आधार पर SSB ने चलाया सर्च अभियान
सीमा सुरक्षा बल के इनपुट के आधार पर पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां से यह जखीरा बरामद हुआ। फिलहाल BSF और पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
सीमावर्ती इलाके में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल संयुक्त सर्च अभियान चला रही हैं। खास बात यह है कि 5 महीने पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से नशे की तस्करी के बाद हथियारों की डिलीवरी का खतरा जताया था। राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। पिछले कुछ वर्षों में एजेंसियों ने 60 से अधिक ड्रोन पकड़े और नशे का बड़ा सामान बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: लड़ाकू हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' में कल उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, IAF के युद्ध अभ्यास में लेंगी हिस्सा

लगातार अपडेट हो रहे ड्रोन
ड्रोन की क्वालिटी और क्षमता में लगातार बदलाव आ रहा है। अब ये 15 किलो तक का लोड उठाकर ला सकते हैं। तत्कालीन आईजी एटीएस विकास कुमार ने पहले बताया था कि पिछले तीन साल में राजस्थान ड्रोन से ड्रग तस्करी का बड़ा हब बन गया है। यह घटना सीमा सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। बीएसएफ और पुलिस अब और सतर्क हो गई हैं, ताकि ऐसी नापाक हरकतों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed