सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News Education Dept Cracks Down on Private Schools Book and Uniform Charges Under Probe

Bikaner News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, किताब-यूनिफॉर्म वसूली की होगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मनमानी वसूली पर बड़ा एक्शन लिया है। 15 अप्रैल से पहले अनिवार्य निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं और ब्लॉक स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

Bikaner News Education Dept Cracks Down on Private Schools Book and Uniform Charges Under Probe
बीकानेर में शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त रवैया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में निजी स्कूलों की बेलगाम वसूली पर अब शिक्षा विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाले जा रहे अनावश्यक बोझ को रोकने के लिए प्रदेशभर में एक व्यापक जांच अभियान की शुरुआत की गई है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 अप्रैल से पहले अपने-अपने क्षेत्र के निजी स्कूलों का अनिवार्य निरीक्षण पूरा किया जाए। 
Trending Videos


तीन सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन होगा
इस अभियान से उन लाखों अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से स्कूलों की मनमानी का शिकार होते आ रहे हैं। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर सीबीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी सीधे स्कूल परिसर में जाकर मौके पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान SI भर्ती 2021 रद्द रहेगी, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सिंगल बेंच का फैसला कायम रखा

कार्यशैली का बारीकी से होगा मूल्यांकन
कमेटी वर्ष 2019 और 2024 में जारी किए गए शासन के दिशा-निर्देशों के आधार पर स्कूलों की कार्यशैली का बारीकी से मूल्यांकन करेगी। जांच के दौरान यदि कोई स्कूल नियमों की अनदेखी करता पाया गया तो उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ऐसे सभी स्कूलों की जानकारी 20 अप्रैल तक शिक्षा निदेशालय को सौंपना अनिवार्य होगा। विभाग का यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि वर्षों से निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूली और अनावश्यक सामग्री की जबरन खरीद कराने के आरोप लगते आ रहे हैं। अभिभावक संगठन लंबे समय से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed