{"_id":"69d207d17a7ffc5798033ac1","slug":"bikaner-suspicious-foreign-national-apprehended-at-border-agencies-interrogating-denmark-resident-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4128523-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बीकानेर बॉर्डर पर हड़कंप, खाजूवाला में संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बीकानेर बॉर्डर पर हड़कंप, खाजूवाला में संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेर जिले के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर इलाके में एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पुलिस ने डिटेन किया है। स्थानीय लोगों को खाजूवाला मार्केट में घूमते हुए उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बीकानेर : बॉर्डर पर संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा, डेनमार्क निवासी से एजेंसियों कर रही पूछताछ
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर इलाके में एक संदिग्ध विदेशी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया और अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
बाजार में घूमते दिखा संदिग्ध विदेशी
जानकारी के अनुसार यह विदेशी नागरिक खाजूवाला मार्केट में घूम रहा था। इलाके में विदेशी व्यक्ति को देखकर स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ। संदेह होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध विदेशी नागरिक को डिटेन कर लिया। इसके बाद बीएसएफ, अन्य सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने संयुक्त रूप से उससे पूछताछ शुरू की।
ये भी पढ़ें- -Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
डेनमार्क का बताया जा रहा नागरिक
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पकड़ा गया व्यक्ति डेनमार्क का निवासी है। बॉर्डर जैसे संवेदनशील इलाके में विदेशी नागरिक की मौजूदगी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद संदिग्ध को आगे की जांच के लिए बीकानेर के जेआईसी भेजा जाएगा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं और पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।