सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Khaki got the color of Phagun, officers and soldiers played Holi together in the police line.

Bikaner: खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग,पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने साथ खेली होली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बीकानेर पुलिस ने होली के मौके पर पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और जवान सभी ने रंग-गुलाल के साथ उत्सव का आनंद लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते-गाते नजर आए। महिला अधिकारी और आरपीएस अधिकारियों ने भी रंगीन प्रस्तुति दी।

Bikaner: Khaki got the color of Phagun, officers and soldiers played Holi together in the police line.
बीकानेर:खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग,पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने साथ खेली होली
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सख्त अनुशासन और चौकसी के लिए पहचानी जाने वाली बीकानेर पुलिस इस बार होली के मौके पर पूरी तरह उत्सव के रंग में नजर आई। पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक सभी ने एक साथ रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर खाकी वर्दी भी थिरकती दिखाई दी और कुछ देर के लिए रैंक का फर्क भी मिट गया। कार्यक्रम में रेंज आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह और एएसपी बी.एल. मीणा सहित जिले के कई थानाधिकारी मौजूद रहे।

पंजाबी गाने को सुन थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए एसपी
पंजाबी गीतों की धुन पर जब 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले' बजे तो एसपी कावेंद्र सिंह सागर खुद को रोक नहीं सके और जवानों के साथ नृत्य में शामिल हो गए। निरीक्षक और कांस्टेबल भी पूरे जोश के साथ थिरकते नजर आए। महिला पुलिस अधिकारी और महिला आरपीएस अधिकारियों ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर माहौल को और जीवंत बना दिया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले आईजी?
रेंज आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि त्योहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे, विशेषकर पुराने शहर में अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया था। ऐसे में यह सामूहिक आयोजन पुलिस परिवार के लिए सुकून और आपसी मेलजोल का अवसर बना। 

ये भी पढ़ें: पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली फेस्टिवल, ढोल की थाप पर झूमे देसी-विदेशी सैलानी

थानों में भी बिखरे रंग
जिले के विभिन्न थानों में भी पुलिसकर्मियों ने सीमित समय में होली मनाई। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने जिम्मेदारी निभाते हुए भी उत्सव की भावना को जीवित रखा। खाकी के इन रंगीन पलों ने साफ कर दिया कि सख्ती और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed