{"_id":"68f6442589c7da05f403e734","slug":"diwali-celebrations-marred-by-mourning-mla-tarachand-saraswats-sister-dies-in-an-accident-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3540286-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: दीपावली की खुशियों पर छाया मातम, विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन की हादसे में मौत; इलाके में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: दीपावली की खुशियों पर छाया मातम, विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन की हादसे में मौत; इलाके में शोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Bikaner: दुर्गादेवी का ससुराल रतनगढ़ के पास लधासर गांव में है, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दर्दनाक हादसे से सारस्वत परिवार सहित पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रोशनी और उल्लास के पर्व दीपावली पर जहां हर ओर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं गुसाईंसर बड़ा गांव में मातम छा गया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की छोटी बहन दुर्गादेवी (65) की कल देर रात एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुर्गादेवी दीपावली पर अपने पीहर गुंसाईंसर बड़ा आई हुई थीं। खेत में ग्वार निकालने के दौरान वे थ्रेसर के पास काम कर रही थीं, तभी उनके चेहरे पर बंधा स्कार्फ अचानक मशीन के पंखे में फंस गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढे़ं: अलवर बस स्टैंड पर दीपावली की भीड़, यात्रियों को बसों में चढ़ने में हुई भारी दिक्कत; दरवाजे पर लटके
दुर्गादेवी का ससुराल रतनगढ़ के पास लधासर गांव में है, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दर्दनाक हादसे से सारस्वत परिवार सहित पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। दीपावली की खुशियों के बीच यह घटना दोनों परिवारों को झकझोर गई मानो त्योहार की खुशियों पर दुःख का साया छा गया हो।
Trending Videos