सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Bundi: Bandh remained peaceful in the city, business organizations supported by keeping shops closed till noon

Bundi : शहर में शांतिपूर्ण रहा बंद, व्यापारी संगठनों ने 12 बजे तक दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के बूंदी में भी भारत बंद का खासा असर देखने को मिला। यहां सुबह से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। एससी-एसटी संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शहर भर के बाजारों में घूमकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। 

Bundi: Bandh remained peaceful in the city, business organizations supported by keeping shops closed till noon
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एससी-एसटी के भारत बंद के आह्वान का जिले में मिलाजुला असर रहा। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से शहर के विभिन्न इलाकों की निगरानी रखी गई। शहर के इंदिरा मार्केट, कोटा रोड, नैनवा रोड, लंका गेट, बायपास रोड सहित विभिन्न बाजार बंद रहे। प्रदर्शनकारी सूर्यमल मिश्रण चौराहे पर धरना लगाकर बैठे रहे और यहां विभिन्न लोगों ने मंच के माध्यम से अपनी बात रखी। इसके बाद जुलूस के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

Trending Videos


गौरतलब है कि भारत बंद को लेकर बूंदी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने आंदोलनकारी से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से बंद करने की अपील की है। वहीं बंद को लेकर प्रशासन ने बूंदी के सभी व्यापारिक व अन्य संगठनों से बैठक आयोजित कर 12 बजे तक बंद रखने की अपील की है। आंदोलन को लेकर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी हनुमान प्रसाद मीणा मुस्तैद नजर आए। दोनों अधिकारी पल-पल की निगरानी रखते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने में सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ ही अफवाह फैलाने और भड़काने वाली पोस्ट डालने और शेयर करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बंद के मद्देनजर व्यापारिक संगठनों ने 12 बजे तक बंद का समर्थन करने पर सहमति जताई थी। वहीं बंद आयोजकों ने बैठक में शांति से रैली निकालने का प्रशासन व पुलिस को भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए आश्वस्त किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed