फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: Stray dog mauls seven-year-old boy's nose; life saved after three-hour surgery news in hindi

Bundi: आवारा कुत्ते ने सात साल के मासूम की नाक नोची, तीन घंटे की सर्जरी से बची जान; डॉक्टरों ने किया कमाल

Wed, 05 Aug 2026 06:48 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 06:48 PM IST
सार

बूंदी में आवारा कुत्ते के हमले में सात वर्षीय कौशल गुर्जर की नाक गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों ने तीन घंटे तक चली प्लास्टिक सर्जरी में 150 टांके लगाकर नाक का सफल पुनर्निर्माण किया। बच्चे की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
Bundi: Stray dog mauls seven-year-old boy's nose; life saved after three-hour surgery news in hindi
डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बूंदी के डॉक्टरों ने सात साल के एक बच्चे की जटिल प्लास्टिक सर्जरी कर उसकी नाक को फिर से ठीक कर दिया। जहाजपुर क्षेत्र के उराना गांव निवासी कौशल गुर्जर पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। हमले में उसकी नाक बुरी तरह फट गई थी। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने 150 टांके लगाकर उसकी नाक को दोबारा जोड़ दिया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कौशल अपनी मां के साथ कहीं जा रहा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी नाक का बाहरी और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। चोट इतनी गहरी थी कि त्वचा, नाक की हड्डी (कार्टिलेज) और अंदर की परत तक फट गई। बताया गया कि इसी कुत्ते ने इलाके के कई अन्य लोगों को भी घायल किया था। बाद में ग्रामीणों ने उसे मार दिया। घटना के बाद बच्चे को तुरंत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बूंदी के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां डॉ. अमर शर्मा ने प्राथमिक इलाज किया और एंटी-रेबीज वैक्सीन सहित जरूरी उपचार शुरू किया।

विज्ञापन


पढे़ं: मूक-बधिर छात्रों के धरने पर भड़की कांग्रेस, पायलट-डोटासरा और गहलोत ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की हालत देखते हुए प्लास्टिक सर्जन डॉ. आशीष व्यास ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया। करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी डॉ. आशीष व्यास और डॉ. शुभम व्यास ने की। इस दौरान डॉ. सीमा मीणा और डॉ. ममता शर्मा ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी संभाली, जबकि नर्सिंग अधिकारी मुकेश सैनी ने ऑपरेशन में सहयोग किया।डॉक्टरों ने नाक की सभी क्षतिग्रस्त परतों को सावधानी से जोड़कर उसकी बनावट को पहले जैसा करने की कोशिश की। ऑपरेशन के दौरान करीब 150 टांके लगाए गए।

डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि बच्चे की हालत अब ठीक है और एक सप्ताह में घाव भरने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में इस तरह की सर्जरी पर करीब एक लाख रुपये तक खर्च आ सकता था, लेकिन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बूंदी में यह पूरा इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मुफ्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed