सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Stray Dog Menace in Bundi Pack Attacks 12-Year-Old Girl Mauls Her to Death news in hindi

बूंदी में आवारा कुत्तों का आतंक: 12 साल की बच्ची पर झुंड ने किया हमला, नोच-नोचकर मार डाला; परिजन हुए बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 04 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी के अलकोदिया गांव में 12 वर्षीय रिंकू भील की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। पहले भी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग तेज हो गई।

Stray Dog Menace in Bundi Pack Attacks 12-Year-Old Girl Mauls Her to Death news in hindi
बूंदी में आवार कुत्तों का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी जिले के तालेड़ा उपखंड क्षेत्र के अलकोदिया गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। गांव की 12 वर्षीय बालिका रिंकू भील आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि रिंकू सुबह अपनी झोपड़ी से कुछ दूरी पर खुले में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के शरीर पर गहरे घाव हो गए। घटनास्थल से चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। परिजन तुरंत रिंकू को तालेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया गया।


पढ़ें: बूथ से लेकर पीएम की सभाओं तक, जीत के ‘आर्किटेक्ट’ बने राजस्थान के ये नेता

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी इसी क्षेत्र के बरुंधन मॉडल स्कूल में 9 वर्षीय बालिका तृप्ती सैन पर कुत्तों ने हमला किया था, जो गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसका इलाज अभी भी जारी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर और नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या पर तुरंत ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed