{"_id":"69f49b35a5e3816a9408248e","slug":"26-year-old-deepak-from-kota-died-in-a-sea-accident-near-boston-usa-his-body-has-not-been-found-even-after-6-days-a-petition-has-been-filed-in-the-presidents-secretariat-bundi-news-c-1-1-noi1383-4230837-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा के दीपक की बोस्टन समुद्री दुर्घटना में मौत, छह दिन बाद भी शव लापता; परिवार ने की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा के दीपक की बोस्टन समुद्री दुर्घटना में मौत, छह दिन बाद भी शव लापता; परिवार ने की यह मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी/कोटा
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Kota News: कोटा के दीपक सिंह राठौड़ की बोस्टन के पास समुद्री दुर्घटना में मृत्यु के छह दिन बाद भी शव नहीं मिला। परिवार ने राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर कर अंतर्राष्ट्रीय सर्च ऑपरेशन चलाकर शव भारत लाने की मांग की है।
दीपक सिंह राठौड़ (फाइल फोटो) का शव छह दिन बाद भी नहीं मिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा निवासी 26 वर्षीय दीपक सिंह राठौड़ की संयुक्त राज्य अमेरिका में बोस्टन के पास समुद्री क्षेत्र में जहाज दुर्घटना के दौरान 25 अप्रेल को मृत्यु हो गई। हादसे के छह दिन बाद भी उनका शव बरामद नहीं हो पाया है, जिससे परिवार और परिचितों में गहरा दुख और चिंता बनी हुई है।
Trending Videos
राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंची मांग
दिवंगत दीपक सिंह राठौड़ के शव की खोज और उसे भारत लाने की मांग को लेकर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक और बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है। इसके साथ ही इस मामले में विदेश मंत्रालय में भी अधिकृत शिकायत दर्ज करवाई गई है, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर खोज अभियान तेज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की जानकारी और परिजनों की कोशिशें
दीपक सिंह के मौसेरे भाई करण सिंह भाटी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को बोस्टन के पास समुद्र में जहाज दुर्घटना में दीपक की मृत्यु हो गई थी। परिवार को इस घटना की सूचना एक दिन बाद मिली। इसके बाद भी अब तक उनके शव का कोई पता नहीं चल सका है। गुरुवार को करण सिंह ने अपने मित्र कुणाल शर्मा के माध्यम से चर्मेश शर्मा से संपर्क किया, जिसके बाद इस पूरे मामले को औपचारिक रूप से उठाया गया।
पढ़ें- Rajasthan: 'BJP विधायक ने लातों से पीटा... अंगूठा टूटा, आंख से दिखाई नहीं दे रहा'; AEN बैरवा का गंभीर आरोप
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कम उम्र में दीपक सिंह राठौड़ की अचानक मृत्यु से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है। उनके पिता महावीर सिंह राठौड़ कोटा में सिविल लाइंस के पास रहते हैं और वहीं कार्यरत हैं। मूल रूप से परिवार सीकर जिले का निवासी है। दीपक एक निजी शिपिंग कम्पनी में कार्यरत थे। परिजनों का आरोप है कि कम्पनी और संबंधित प्रशासन की ओर से अब तक स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्च ऑपरेशन की मांग
राष्ट्रपति सचिवालय में दायर याचिका में चर्मेश शर्मा ने मांग की है कि भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक समन्वय के माध्यम से समुद्र में उच्च स्तरीय सर्च ऑपरेशन चलाए। उनका कहना है कि दीपक सिंह राठौड़ की दिवंगत देह को जल्द खोजकर भारत लाया जाए, ताकि परिवार द्वारा उनका सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जा सके।