सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Woman Assaulted While Visiting Friend, Attacked with Bottle and Injured, One Accused Arrested

Kota News: दोस्त से मिलने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बोतल से हमला कर घायल किया, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने आई महिला के साथ गैंगरेप और हमले की वारदात सामने आई है। विरोध करने पर आरोपियों ने बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया, फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

Kota News: Woman Assaulted While Visiting Friend, Attacked with Bottle and Injured, One Accused Arrested
दोस्त से मिलने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है और अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने दोस्त मुकुल उर्फ धर्मेश से मिलने कोटा आई थी। मुकुल के व्यस्त होने पर उसने अपने परिचित विनोद को महिला को नयापुरा बस स्टैंड से लाने के लिए भेजा। विनोद अपने एक नाबालिग साथी के साथ महिला को किराए के कमरे में ले गया, जहां पहले शराब पी गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने शराब की बोतल तोड़कर महिला की गर्दन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं वारदात के दौरान अश्लील वीडियो बनाए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: आपसी रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला, जनरल स्टोर संचालक की मौत, बेटा गंभीर

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की मुकुल से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी, जिसके बाद महिला उससे मिलने कोटा पहुंची।

घटना के बाद जब आरोपी महिला को वापस छोड़ने जा रहे थे, तब उनके बीच कहासुनी हो गई। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया। तीसरे आरोपी विनोद की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed